आरपीएफ पोस्ट पर नाबालिग लड़की और गिरफ्तार युवक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार को प्लेटफार्म पर अकेले भटक रही दो नाबालिग लड़कियों को आरपीएफ ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र को सिपुर्द कर दिया। मंगलवार को करीब 11:45 बजे सब इंस्पेक्टर शशिकांत तिवारी अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म संख्या-1 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो नाबालिग लड़कियां अकेली घूमती हुई दिखाई दीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे जिले के बंगरा की रहने वाली हैं।

बताया कि घर से निकलकर ताजपुर घूमने गई थीं, जहां से बस पकड़कर समस्तीपुर पहुंच गईं और रास्ता भटककर रेलवे स्टेशन आ गईं। दोनों ने यह भी कहा कि वे अकेले घर नहीं लौट सकती हैं। बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ उन्हें पोस्ट लेकर आई और तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र को सूचना दी।

आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि कुंदन कुमार के सिपुर्द कर दिया गया, ताकि उनकी सुरक्षित देखरेख और स्वजनों से संपर्क सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

By Manish