समस्तीपुर : श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दानापुर मंडल के फतुहा, हरदास बीघा, खुसरूपुर, करौटा, अथमलगोला, मनकठा एवं गांधी हाल्ट/स्टेशनों पर 30 अगस्त तक कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
मनकठा स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13419 भागलपुर–मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 16:38 से 16:40 बजे, 13420 मुजफ्फरपुर–भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस 02:35 से 02:37 बजे, 13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 05:35 से 05:37 बजे तथा 13020 काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 00:30 से 00:32 बजे तक रुकेगी।
यह व्यवस्था 30 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। यह जानकारी पीआरओ ने दी है।