आरपीएफ पोस्ट पर जप्त शराब के साथ गिरफ्तार युवक

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन के वॉशिंग पिट में रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में 191 बोतल शराब बरामद की गई। अभियान के दौरान दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पेटियागाछी निवासी सौरभ सुमन और अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त अभियान में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पी.के. चौधरी, दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल थे।

By Manish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *