समस्तीपुर : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर जिला नियोजनालय की ओर से 11 अगस्त को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। मेला हॉली मिशन हाईस्कूल, मोहनपुर, समस्तीपुर में सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 25 से 30 कंपनियां हिस्सा लेंगी।

 

इनमें एयरटेल, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, ब्लिंकिट, डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड, केकेपी फाइन लिनेन, एलआईसी ऑफ इंडिया, नवा भारत फर्टिलाइजर्स, जिलानी इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स, जेप्टो, विजेता इम्पैक्ट मर्चेंडाइज, स्वतंत्रा माइक्रोफिन, रेट्रोफिट टेक्नोलॉजी, एसआईएस लिमिटेड, विजन इंडिया सर्विसेज और एचसीसी स्वेक्षा निधि लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों की ओर से करीब 2500 रिक्तियों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।

 

जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद में कहा कि विभिन्न कंपनियों में निर्धारित योग्यता एवं मापदंड के आधार पर नॉन मैट्रिक से लेकर स्नातक, आइटीआइ और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को देशभर के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन कराना और अपना बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन युवाओं ने अभी तक निबंधन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर अपना निबंधन करा सकते हैं।

 

 

By Manish