Indian Rail Demo Image

समस्तीपुर : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच संचालित ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली और गोरखपुर के रास्ते दोनों दिशाओं में चलेगी, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से रवाना होगी।

अपने निर्धारित मार्ग में यह विशेष ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

By Manish