Indian Rail Demo Image

समस्तीपुर : सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने 12 जुलाई को विभिन्न रेलखंडों पर आठ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों का संचालन दोपहर 2 बजे के आसपास विभिन्न स्टेशनों से किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रेल मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03213 बेतिया से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए सिवान जाएगी। ट्रेन संख्या 03214 दरभंगा से दोपहर 2 बजे खुलकर लहेरियासराय और समस्तीपुर होते हुए बरौनी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03215 मधुबनी से दोपहर 2 बजे रवाना होकर दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते हाजीपुर तक जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03216 मुजफ्फरपुर से हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए सिवान के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 03217 समस्तीपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा के रास्ते सिवान पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03218 सुपौल से दोपहर 2 बजे खुलकर झंझारपुर और सकरी होते हुए मधुबनी तक जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 03219 सीतामढ़ी से बेतिया के बीच विशेष ट्रेन के रूप में संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 03220 मुजफ्फरपुर से बापूधाम मोतिहारी होते हुए बेतिया तक चलेगी।

By Manish