जप्त शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 स्थित फुट ओवरब्रिज के समीप राजकीय रेल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दरभंगा जिले के कोल्हंटा पटोरी निवासी प्रवीण कुमार एवं फुलटुन कुमार के रूप में हुई है।

रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान दोनों की संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की नजर पड़ी। पूछताछ और तलाशी लेने पर उनके पास से शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

By Manish