समस्तीपुर : जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 17 जुलाई को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला नियोजनालय कार्यालय में आयोजित होगा। इस कैंप में विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हेल्पर पद पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।
जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि जॉब कैंप में दसवीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से नियमित वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य संबंधित प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा, जहां उनका साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।