Electric meter demo image

समस्तीपुर : 11 केवी बियाडा फीडर के डैमेज केबल को बदलने के कार्य के कारण शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से इस अवधि में आवश्यकता पड़ने पर 11 केवी मोहनपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति भी बंद रखी जा सकती है।

यह जानकारी सहायक अभियंता अबू खालिद ने दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।

By Manish