समस्तीपुर : यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर संचालित सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। समस्तीपुर रेल मंडल के पीआरओ आर के सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन अब 31 जुलाई तक प्रतिदिन किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल एक अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई तक तथा ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल का परिचालन एक अगस्त तक प्रतिदिन जारी रहेगा।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा ट्रेन संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल दो अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को चलेगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और ट्रेन संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल का परिचालन 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को जारी रखने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही ट्रेन संख्या 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल तथा ट्रेन संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को संचालित होंगी। वहीं ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल और ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेंगी।