सुनवाई करते एसडीओ

समस्तीपुर : अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त सभी आवेदनों पर क्रमवार विचार करते हुए संबंधित पक्षों की बातें गंभीरता से सुनी गईं।सुनवाई के दौरान कुल 31 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से आठ मामलों का निष्पादन तत्काल कर दिया गया।

वहीं शेष लंबित मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं अगले आदेश के लिए सुरक्षित रखा गया।सुनवाई के बाद एसडीओ दिलीप कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पात्र आवेदकों को समय पर न्याय एवं आवश्यक राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ मामलों का त्वरित निस्तारण करें।

By Manish